News
Loading...

नवरात्री - (नवदुर्गा पूजन विधि एवं उपाय )

                 नवरात्री - (नवदुर्गा पूजन विधि एवं उपाय ) 

 

 

शैलपुत्री
आज वासंतिक नवरात्र का पहला दिन है | माता शैलपुत्री का दिन | माता से आप को मिल सकता है भूमि, भवन और वाहन का वरदान | सबसे पहले देखते हैं कि किसकी किस्मत में क्या लिखा है |
मेष राशि :- मेष राशि वालों को इस साल माता की कृपा से अच्छी भूमि, अच्छा भवन और अच्छा वाहन पाने का योग अत्यंत प्रबल है |
वृष राशि :- वृष राशि वालों का ये योग थोड़ा कमजोर है लेकिन माता की कृपा से क्या नहीं हो सकता |
मिथुन राशि :- मिथुन राशि वालों को इस साल किसी अस्पताल या स्कूल के पास भूमि, भवन पाने का योग है |
कर्क राशि :- कर्क राशि वाले अगर अपने जीवन साथी के नाम मकान लेना चाहेंगे तो उनकी ये इच्छा जरुर पूरी होगी |
सिंह राशि :- सिंह राशि वालों को इस साल ससुराल की मदद से भूमि, भवन पाने का योग साफ़ दिखाई दे रहा है |
कन्या राशि :- कन्या राशि वालों इस वर्ष संतान के लिये मकान ले सकते हैं | अगर लौटरी में apply करना हो तो अपने साथ संतान का नाम जोड़िये, फायदा होगा |
तुला राशि :- तुला राशि वालों का भूमि, भवन, वाहन योग इस वर्ष अत्यंत प्रबल है | किसी नदी के किनारे मकान ले सकते हैं |
वृश्चिक राशि :- वृश्चिक राशि वाले इस वर्ष कृषि योग्य भूमि, बड़ा फॉर्म हाउस या ऐसा मकान जिसमे कच्ची जमीन शामिल हो जरुर खरीदेंगे |
धनु राशि :- धनु राशि वालों का अचल संपत्ति योग अत्यंत मजबूत है | मकान बनेगा और साल के अंत में नई गाड़ी भी मिलेगी |
मकर राशि :- मकर राशि वाले इस साल अपने सपनो का घर पा जायेंगे | आपको बधाई हो |
कुम्भ राशि :- कुम्भ राशि वाले इस साल अपनी अचल संपत्ति को बेचने का मन बनायेंगे | आगे चल कर नया घर बसेगा |
मीन राशि :- मीन राशि वाले अपने पुराने घर को इस साल रीनोवेट करेंगे या पुराना घर खरीद सकते हैं |
सितारे चाहे जो कहें लेकिन माता की कृपा आपकी जिंदगी की कहानी बदल सकती है तो शैल पुत्री से कैसे पायें भूमि, भवन और वाहन | इसके उपायों की चर्चा करते हैं |
भूमि और भवन पाने के उपाय :-
१. अगर आप मकान बनाना चाहते हैं तो एक लाल कपड़े में छ: चुटकी कुमकुम, छ: लौंग, नौ बिंदिया, नौ मुट्ठी साफ़ मिट्टी और छ: कौड़ियाँ लपेट कर नदी में आज ही विसर्जित कर दें | माता की कृपा से आपको जल्द ही अपना मकान मिलेगा |
२. एक मिट्टी की कोरी हांडी में दूध, दही, घी, शक्कर, मिश्री, कपूर और शहद डाल कर उस हांडी के आगे दुर्गा नवार्ण मन्त्र का जप करें और आज ही वो हांडी किसी नदी या तालाब में ले जा कर जमीन में गाड़ दें तो माता की कृपा से शीघ्र आपको भूमि और भवन प्राप्त होगा |
मनचाही जमीन या मकान पाने के लिये :- उस स्थान की थोड़ी सी मिट्टी लाकर एक कांच की शीशी में उसे डालें | उसमे गंगा जल और कपूर डाल कर अपनी पूजा में जौ के ढेर पर स्थापित करें | नवरात्र भर उस शीशी के आगे नवार्ण मन्त्र  ' ऐं हीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ' का पांच माला जप करें और जौ में रोज गंगा जल डालें | नवमी के दिन थोड़े से अंकुरित जौ निकाल लें और ले जाकर मन चाही जगह पे डाल दें | शेष सामग्री को नदी में डाल दें | कृपा कांच की शीशी को नदी में न डालें | आपको मनचाहा घर मिल जायेगा |
मनचाहा वाहन पाने के उपाय :- एक सादा कागज़ आज अपने पूजा स्थल में लगायें | उस सादे कागज़ में अपनी मनचाही गाड़ी की कल्पना करते हुये पांच माला नवार्ण मन्त्र उस कागज़ के सामने बैठकर रोज पढ़ें, जप के अंत में छ: लौंग और एक टुकड़ा कपूर देवी के आगे जला दें | नवमी के दिन वो कागज़ ले जा कर माता के मंदिर में चढ़ा दें | माता की कृपा से आपको मनचाही गाड़ी मिलेगी |
२. बच, कूट, अगर, तगर, छैल, म़ातृलिंगी और सप्तमृतिका को छान कूट कर शहद और घी में घोल लें | भोज पात्र पर अनार की कलम से उस गाड़ी का नाम लिखकर उसके आगे नित्य पांच माला नवार्ण मन्त्र पढ़िये | नवें दिन ये भोज पात्र पांच गुडहल फूलों के साथ माता को अर्पित कर दें | आपको मनचाही गाड़ी जरुर मिलेगी |

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments :

Post a Comment