News
Loading...

माँ का यह रूप पाप - ताप और सभी विघ्न बाधाओं से मुक्ति प्रदान करता है |

माँ का यह रूप पाप - ताप और सभी विघ्न बाधाओं से मुक्ति प्रदान करता है |                            

नवरात्र के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है | माँ का यह रूप पाप - ताप और सभी विघ्न बाधाओं से मुक्ति प्रदान करता है | परम शांतिदायक और कल्याणकारी है माँ का ये रूप |
मेष राशि :- राशि वालों आर्थिक स्थिति बेहतर होगी | इस साल वाहन और मकान दोनों के लिये ऋण लेने का योग बन रहा है | लेकिन उम्मीद है कि आप इस काम में पूरी सावधानी बरतेंगे और लिया गया कर्ज आप पर बोझ नहीं बनेगा | ऋण मुक्ति  मन्त्र 21 बार रोज पढ़ें |
वृष राशि :- जीवन स्तर के सुधार के लिये ऋण लेंगे | अचल संपत्ति और वाहन दोनों में सुधार होगा जो आपके लिये मुनाफे की नजर से बेहतरी की वजह बनेगा | साल ख़त्म होते होते ये बोझ कम हो जायेगा साथ ही अगले साल तक ये बोझ, बोझ न रह कर खिलौना बन जायेगा | पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके ऋण मुक्ति मन्त्र को 23 बार जरुर पढ़ें |
मिथुन राशि :- राशि वालों इस साल नये कर्ज लेंगे लेकिन कर्ज लेने में सावधानी वरतें क्योंकि मुनाफे और आमदनी का ऋण से तालमेल विठाकर ही कर्ज लेना उचित रहेगा | इस मामले में चूक भारी पड़ सकती है | इस लिये कर्ज लेने से पहले परिस्थितियां का सटीक आंकलन कर लेना बेहतर होगा |  ऋण मुक्ति मन्त्र को 25 बार रोज पढ़ें |
कर्क राशि :- ऋण बढ़ेगा | ऋण और रोग दोनों से ही बचने की कोशिश करनी होगी साथ ही आमदनी की बढ़ोत्तरी का जरिया भी खोजना होगा | मौजुदा आमदनी पर्याप्त नहीं है, लेकिन सावधान आमदनी बढ़ाने के चक्कर में आपके कदम भटक सकते हैं, सावधान रहें | ऋण मुक्ति मन्त्र को 20 बार रोज पढ़ें |
सिंह राशि :- साल के शुरू में ही ऋण ले लेंगे लेकिन साल ख़त्म होते - होते बोझ हल्का हो जायेगा | शादी ब्याह के लिये रिश्तेदारों से व्यक्तिगत कर्ज लेंगे जो समय के साथ खुद ही निपट जायेगा | ऋण मुक्ति मन्त्र को पूर्व दिशा की ओर मुंह करके 32 बार रोज पढ़ें |
कन्या राशि :- अचल सम्पत्ति में पूँजी निवेश करने के लिये ऋण लेंगे जो शीघ्र ही आपके लिये मुनाफे का साधन बन जायेगा | काफी लम्बे समय बाद आप ऋण का स्वाद चखेंगे और वो भी मजे के लिये | ये ऋण बोझ न होकर खिलौना होगा और जल्द ही उतर जायेगा |  उत्तर दिशा की ओर मुंह करके 24 बार रोज पढ़ें |
तुला राशि :- राशि वालों कर्ज के मामले में आपको सावधान रहना होगा | मौजुदा ग्रह गोचर कर्ज लेने के लिये अनुकूल परिस्थितियों का संकेत नहीं दे रहा है | इसलिये बहुत जरुरत पड़ने पर ही ऋण लेने का विचार बनायें | ऋण मुक्ति मन्त्र को पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके 27 बार रोज पढ़ें |
वृश्चिक राशि :- राशि वालों ये वर्ष भी आपके लिये ऋण और तनाव से मुक्ति का है | इस समय का आनंद लें | अचल संपत्ति के निर्माण में हल्का फुल्का ऋण लेना पड़ सकता है जो हंसते खेलते उतर जायेगा | ऋण मुक्ति मन्त्र को 21 बार रोज पढ़ें |
धनु राशि :- धनु राशि वालों कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं है लेकिन चल और  अचल संपत्ति की खरीद के लिये जल्द ही कर्ज लेंगे और तीन साढ़े तीन वर्षो में ये कर्ज उतर जायेगा | ऋण मुक्ति मन्त्र को ईशान दिशा की ओर मुंह करके 54 बार पढ़ें |
मकर राशि :- मकर राशि वालों आमदनी बढ़ेगी और कर्ज लेने से बचेंगे | जरुरत होने पर भी आप कर्ज लेना avoid करेंगे | जून और जुलाई के महीने में किसी रचनात्मक काम के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है | ऋण मुक्ति मन्त्र 26 बार रोज पढ़ें |
कुम्भ राशि :- राशि वालों आर्थिक स्थिति बेहतर होगी | इस साल वाहन और मकान दोनों के लिये ऋण लेने का योग बन रहा है | लेकिन उम्मीद है कि आप इस काम में पूरी सावधानी बरतेंगे और लिया गया कर्ज आप पर बोझ नहीं बनेगा | पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके 31 बार रोज पढ़ें |
मीन राशि :- आपको अपने पुराने मकान के रिनोवेशन, मांगलिक कार्य या किसी नये प्रोजेक्ट के लिये बहुत थोड़ी मात्रा में, आसानी से अदा होने वाला ऋण लेना पड़ेगा | ऋण मुक्ति मन्त्र 21 बार रोज पढ़ें |
ऋण मुक्ति हेतु माता चंद्रघंटा की कृपा पाने का मन्त्र :
दारिद्रय दुःख भय हरिणी का त्वदन्या
सर्वोपकार करणाय सदार्द चित्ता |
ऋण मुक्ति के उपाय :-
उपाय(१):- कच्चे आटे की लोई में गुड भरकर पानी में बहायें |
उपाय(२):- कमल गट्टे को पीस कर देशी घी की सफ़ेद बर्फी मिला कर 21 आहुति दें |
उपाय(३):- पीली कौड़ी और हर सिंगार की जड़ को रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप से पूजन करके धारण करें, या अपने पास रखें तो ऋण से मुक्ति प्राप्त होगी |
उपाय(४):- सफ़ेद कपड़े में पांच गुलाब के फूल, चांदी का टुकड़ा, चावल और गुड, सफ़ेद कपड़े में रखकर 21 बार गायत्री मन्त्र का पाठ करें | "मेरी परेशानी उतर जाये मेरा कर्ज उतर जाये" मन में ऐसा विचार करते हुये जल में प्रवाहित करें |
उपाय(५):- कमल की पंखुड़ियों में आज के दिन माता को मक्खन मिसरी का भोग लगाकर 48 लौंग और 6 कपूर की आहुति दीजिये |
उपाय(६):- केले के पेड़ की जड़ में रोली, चावल, फूल और जल अर्पित करें और नवमी वाले दिन केले के पेड़ की थोड़ी सी जड़ तिजोरी में रखें कर्ज से मुक्ति होगी |
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments :

Post a Comment