News
Loading...

बंगाली रसगुल्ले बनाने की विधि



 बंगाली रसगुल्ले बनाने की विधि

जब भी मिठाई का नाम आता है तो स्पंज रसगुल्ले की अपनी अहमीयत है। इन्हें बंगाली रसगुल्ले भी कहते हैं। ये दो तरह से बनाए जाते हैं। इन्हें ताज़ा छैने में अरारोट मिला कर और बिना अरारोट मिलाए दोनों तरह से बनाया जाता है। अरारोट डाले रसगुल्ले कम स्पंजी होते हैं लेकिन खाने में बेहद लज़ीज़ होते हैं जबकि बिना अरारोट मिलाए बनाए गए रसगुल्ले स्पंजी बनते हैं।

आवश्यक सामग्री:
फ़ुल क्रीम दूध – 1 लीटर (5 कप)
चीनी – 300 ग्राम (1. 5 कप)
नीबू – 2 का रस

बनाने की विधि:
सबसे पहले एक साफ़ बर्तन में दूध डाल कर उबाल लें। जब दूध में उबाल आ जाए तो इसे गैस से उतार लें। दूध को 80 फीसदी तक गरम रखते हुए हल्का ठंडा कर लें। अब नींबू के रस में उसी की मात्रा के बराबर का पानी मिला लें और चम्मच से नींबू का रस धीरे-धीरे दूध में डालें और मिलाते रहें, जब तक दूध अच्छे से ना फ़ट जाए। जब दूध फ़ट जाए तो नींबू का रस डालना बंद कर दें।

इसके बाद एक सूती कपड़े लें, उसे किसी छलनी पर रख लें और छलनी की नीचे कोई बर्तन रख लें। अब फटे हुए दूध कोप इस कपड़े पर डाल कर छान लें। दूध से सारा पानी निकल कर नीचे रखे बर्तन में आ जाएगा और छैना कपड़े में रह जाएगा। छैना पर 2-3 चम्मच ठंडा पानी डाल कर उसे धो लें। इससे छैना से नींबू की खटास भी निकल जाएगी और छैना ठंडा भी हो जाएगा। कपड़े के सारे कोनों को पकड़कर इसे पोटली की तरह बनाते हुए दबा-दबा कर छैना से सारा पानी निकाल लें। नरम-नरम छैना बन कर तैयार है।

छैना को एक प्लेट में निकाल लें और उंगलियों से 5-6 मिनट तक मसलते हुए नरम और चिकना बना लें। अब इस छैना को 10-12 भागों में बांटकर हर एक भाग को हाथ से दबाते हुए पहले बाइंड करें और फिर गोल आकार देकर चिकना कर लें। सारे गोले ऐसे ही तैयार करके एक प्लेट में रख लें।
रसगुल्ले को पकाने के लिए ज़्यादा तापमान की ज़रूरत होती है। इसलिए इन्हें किसी भगोने की बजाए कूकर में उबाल कर बनाएं। कूकर में चीनी और 4 कप पानी डाल कर उबाल लें। उबाल आने पर इसमें छैना से तैयार किए गोले 1-1- करके डाल लें। कूकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी आने दें और फिर आंच को मीडियम करके 7-8 मिनट इन्हें ऐसे ही पकने दें। अब गैस बंद कर दें।

कुकर को ठंडे पानी में रखकर या खुले नल के नीचे रखकर ठंडा करें ताकि इसकी भाप खत्म हो जाए और ढक्कन आसानी से खुल जाए। कुकर का ढक्कन सावधानी से खोलें और रसगुल्ले और चाशनी को निकाल कर किसी प्याले में डाल लें। इन्हें 5-6 घंटे के लिए ठंडा करें। रसगुल्ले मीठे और स्वादिष्ट हो जाएंगे।

ठंडे होने पर इन्हें परोसें और स्पंजी रसगुल्लों को मज़े से खाएं। इन्हें फ्रिज़ में रखकर 7 दिन तक आराम से खाया जा सकता है।

ध्यान दें:छैना बनाने के लिए दूध को ठंडा ज़रूर कर लें। चाहें तो आधा कप पानी मिलाकर भी इसे तुरंत ठंडा कर सकते हैं। इससे छैना नरम और रसगुल्ले स्पंजी बनते हैं. छैना अगर सख्त हो तो रसगुल्ले भी सख्त बनते हैं और फ़ैल जाते हैं। छैना के गोलों को हमेशा उबलते पानी में ही डालें, नहीं तो गोले फ़ैल जाएंगे।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments :

Post a Comment